पोटका के हाता स्थित माताजी आश्रम में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित।
हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिया नेत्रलय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 10 नवंबर 2025 को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

पोटका के हाता स्थित माताजी आश्रम में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित।
रिपोर्टर– अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका
हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिया नेत्रलय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 10 नवंबर 2025 को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व, पश्चिम और सराइकेला जिला के विभिन्न करीब 30गांव के गरीव मरीजों की निःशुल्क नेत्र परिक्षण किया गया।

शिविर में कुल 180 लोगों का नेत्र परिक्षण हुआ जिसमें कुल 100 लोगों के अंदर मोतियाविंद पाया गया। आगामी 13 नवंबर और 15 नवंबर को दो चरणों में मरीजों को माताजी आश्रम से ऑपरेशन के लिए पूर्णिमा नेत्रलय में मिशन के गाड़ी द्वारा ले जाया जायेगा, जिसमें मरीजों का निःशुल्क मोरियाविंद का ऑपरेशन होगा।

नेत्र चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में रामकृष्ण मिशन की ओर से पशुपति महतो, फटिक चंद्र महतो और विवेक महापात्रा, पूर्णिमा नेत्रलय की ओर से शांतनु महतो और नीलिमा रजक तथा माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, शंकर चंद्र गोप, रामकृष्ण सरदार, सुधीर सरदार, तपन मण्डल, कृष्ण पद मण्डल,बलराम गोप, निताई महाकुड़,राजकुमार साहू, मोहितोष मण्डल, मुखिया देवी भूमिज, सुधांशु कुंडू, बेबी मण्डल, स्वपन मण्डल आदि का योगदान रहा।



