पूर्व विधायक जानकी यादव ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन।
पूर्व विधायक जानकी यादव ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन।

पूर्व विधायक जानकी यादव ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अन्तर्गत अलगड़िहा पंचायत के ग्राम भिखनाडीह में 100 केबीए ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव करीब एक महीनों से अंधेरे में था। ग्रामीणों ने कई जनप्रतिनिधियों से अपनी पीड़ा सुनाई पर किसी ने नहीं सुनी। तत्पश्चात ग्रामीणों पूर्व विधायक, बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव से मिलकर अपनी समस्या को रखे। पूर्व विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता, हजारीबाग से बात कर 63 केबीए का ट्रांसफार्मर दिलाए। अब पूरा गाँव रौशन हो चुका है।
आज 63 केबीए ट्रांसफार्मर का उदघाटन पूर्व विधायक श्री जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काटकर किए।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अलगडीहा रामजीत रजक, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, अनिल यादव, रामचंद्र यादव, लाटो यादव, राहुल यादव, झरि यादव, मनोज यादव, बाबूलाल यादव, नारायण यादव, सुकर यादव, सरयू महतो, रामशंकर यादव, जागेश्वर यादव, पुनीत महतो आदि एवं भारी संख्या स्थानीय लोग उपस्थित थे।




