Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदुनियादेश

पूजा अर्चना से क्षेत्र की वातावरण शुद्ध होता है – पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव 

पूजा अर्चना से क्षेत्र की वातावरण शुद्ध होता है – पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव 

 बरकट्ठा :- प्रखंड के तुइयो पंचायत माधोपुर में शिव मंदिर के मूर्ति स्थापना को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। कलश यात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुई। शिव मंदिर से कलश लेकर उत्तरवाहिनी दुलकी नदी से मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर पुनः कलश को मंदिर में स्थापित किया गया। यज्ञ उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा यज्ञ होने से आसपास क्षेत्र की वातावरण का शुद्धिकरण होता है।

साथ ही पूजा अर्चना से मन को शांति मिलती है। और इस भागदौड़ की जिंदगी में मनुष्य को समय निकालकर पूजा अर्चना करना चाहिए। मौके पर मुखिया दशरथ यादव,पूर्व मुखिया सरजू प्रसाद यादव,रमेशचंद्र यादव,खगो यादव,महेश यादव,प्रयाग यादव,साहेब यादव,अर्जुन यादव,केदार यादव,द्वारिका पासवान,मनोहर प्रसाद चौधरी,बाबूलाल यादव,बैजनाथ यादव, त्रिवेणी यादव, रामा यादव समेत अन्य ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे।

Related Articles

Back to top button