पायल कुमारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक जयराम महतो, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग l
गिरिडीह डुमरी विधायक जय राम महतो शुक्रवार को गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

पायल कुमारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक जयराम महतो, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : डुमरी विधायक जय राम महतो शुक्रवार को गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

बताया गया कि 17 वर्षीय पायल कुमारी का शव बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के समीप बरामद किया गया था। युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां जुट गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस पर जयराम महतो ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।



