पहली बार पोटका के ग्रामीण क्षेत्र हल्दीपोखर में इस वर्ष का दुर्गा पूजा पंडाल, गोल्डन कलर का मयूर महल के थीम पर सुदामा टेंट हाउस के माध्यम से, पश्चिम बंगाल के कारीगरों के द्वारा बनाया जा रहा है।
प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर है। दुर्गापूजा के लिए भव्य पंडालों का निर्माण विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा किया जा रहा है।

पहली बार पोटका के ग्रामीण क्षेत्र हल्दीपोखर में इस वर्ष का दुर्गा पूजा पंडाल, गोल्डन कलर का मयूर महल के थीम पर सुदामा टेंट हाउस के माध्यम से, पश्चिम बंगाल के कारीगरों के द्वारा बनाया जा रहा है।
अभिजीत सेन।
पोटका : प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर है। दुर्गापूजा के लिए भव्य पंडालों का निर्माण विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा किया जा रहा है। पोटका ग्रामीण क्षेत्र में भी जमशेदपुर शहर की तरह आकर्षक पंडाल निर्माण किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रखंड के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी हल्दीपोखर के द्वारा इस वर्ष 5 लाख की लागत से बनाया जा रहा है गोल्डन कलर का मयुर महल थीम पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है।

यहां पश्चिम बंगाल के कांती से आए 14 कारीगरों के द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य प्रगति पर है । पंडाल का निमार्ण सुदामा टेंट हल्दीपोखर के द्वारा किया जा रहा है। विद्युत सज्जा प्रतिमा लाइट के द्वारा किया जाएगा। भव्य पंडाल के साथ 81 हजार लागत की आकर्षक प्रतिमा का एवं कलरफुल बिद्दुत सज्जा किया जाएगा।
पूजा के अवसर पर 17 अक्तूबर सप्तमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भव्य झांकी का आयोजन जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू ने कहा कि कमेटी द्वारा वर्ष 1996 में मां दुर्गा की पूजा का शुभारंभ किया गया है जो लगातार होते आ रहा है। इस वर्ष पूजा का 34 वां वर्ष पूरा होने जा रहा है।

पूजा का कार्यक्रम 16 अक्तूबर महाषष्टी, 17 व 18 अक्टूबर महासप्तमी, 19,20 अक्तूबर को नवमी, 21 अक्टूबर को दशमी पूजा के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा संपन्न होगा। कमेटी का प्रयास है कि जमशेदपुर शहर जैसा भव्य पंडाल ग्रामीण क्षेत्र में भी निर्माण किया जाए ताकि शहर जैसा पूजा का माहौल बन सके।
कमेटी में सचिव शैलेन्द्र गुहा, उपाध्यक्ष जयदेव मुखर्जी, दिलीप अग्रवाल, रमेश मोदी व दिलीप राम, अंकेक्षक अनुप गुप्ता,सह सचिव विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, विशाल गुप्ता,व अजय सिंह, संगठन सचिव रंजीत सरकार, सुदीप डे, संदीप अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, कृष्णा नंदी, सोनू अग्रवाल,व नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,उप कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,सुजय नंदी व संजय कुंडू पूजा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे है।




