Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पलामू सड़क सुरक्षा माह:छःमुहांन पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को गेंदाफूल के माला पहनाकर पढ़ाया गया नियमों का पाठ

जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक "सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन"थीम पर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस माह में सड़क सुरक्षा विषयक पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

पलामू सड़क सुरक्षा माह:छःमुहांन पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को गेंदाफूल के माला पहनाकर पढ़ाया गया नियमों का पाठ

पलामू : जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”थीम पर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस माह में सड़क सुरक्षा विषयक पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के छःमुहांन चौक पर ट्रैफिक पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग के द्वारा गांधीगिरी का तरीका अपनाया गया।

इस दौरान वैसे बाइक सवार जो बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे थे का वैसे कार चालक जो बिना सीट बेल्ट के कार ड्राइव कर रहे थे,उन्हें गेंदा फूल का माला पहनाया गया।वहीं जो बाइक सवार हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे,उन्हें गुलाब का फूल प्रदान कर धन्यवाद दिया गया। जिला परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी से जुड़े सदस्यों व ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई:डीसी

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने कहा कि आज फूल देकर आमजनों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।इसके बावजूद भी अगर वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनसभी से जुर्माना वसूला जायेगा।उपायुक्त ने आमजनों से सुरक्षित भविष्य के लिये सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button