पढ़ाई कर रही एक युवती का शव फंदे से झूलता हुआ मिला पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित किराए के मकान में 19 वर्षीय छात्रा किरण कुमारी का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया है

सिहोडीह में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती का शव फंदे से झूलता हुआ मिला पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित किराए के मकान में 19 वर्षीय छात्रा किरण कुमारी का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया है। मृतिका की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जरिडीह निवासी बहादूर सिंह की पुत्री के रूप में की गई। मिली
जानकारी के अनुसार किरण कुमारी गिरिडीह में रहकर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी।

बीते कुछ महीनों से वह सिहोडीह स्थित स्व. कुणाल रंजन के मकान में किराये पर रह रही थी। हाल ही में उसने अपनी एक सहेली को भी साथ रहने के लिए बुलाया था। सोमवार को सहेली जब कमरे में पहुंची तो दरवाजा ओर खिड़की अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पूर्व उपमुखिया प्रतिनिधि की मौजूदगी में पुलिस को खबर दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां छात्रा का शव कमरे में साड़ी के फंदे से झूलता पाया गया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि मामले की जांच के बाद आगे कुछ पता चल पाएगा।



