पचंबा मिशन ग्राउंड में होगा डिज्नीलैंड हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ मेला संचालक धर्मेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: पचंबा थाना के सामने मिशन ग्राउंड में डिजनीलैंड हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ 8 जून को सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। बुधवार को मिशन ग्राउंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेला संस्थापक ने इसकी जानकारी दी। संस्थापक धर्मेंद्र चौधरी व मोहम्मद आरिफ ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि कल डिज्नीलैंड हस्तशिल्प मेला का विधिवत उद्घाटन होगा। बताया गया कि इस बार हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट मेला का मुख्य आकर्षक का केन्द्र रहेगा।

मेले में भारतवर्ष के 19 राज्यों से हस्तशिल्प कार अपनी दुकान को सजाएंगे बताया गया कि 1 सौ से अधिक दुकानें मेले में संचालित होगी। बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक झूले और वाटर वोट रहेगा। मुंबई की फैंसी चप्पल, दिल्ली के सूट और अन्य राज्यों के जो पोशाक हैं वह इस मेले में लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा।

साथ ही बड़े-बड़े तारा माची, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूले,जंपिंग वाटर,मिक्की माउस खाने पीने की एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन इस मेले में मिलेंगे। मेला के संस्थापक ने जानकारी दी कि इस बार मिशन मैदान में मेला लगाने का मुख्य मकसद पार्किंग को लेकर किया गया है। वही पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन कुमार साहनी रविंद्र कुमार राय आदि मौजूद थे।