Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पंचायत कार्यकारणी की बैठक में योजना जनशिकायत की समीक्षा के साथ एसआईआर पर जोर l

तिसरी प्रखंड के लोकाय पंचायत सचिवालय में शनिवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

पंचायत कार्यकारणी की बैठक में योजना जनशिकायत की समीक्षा के साथ एसआईआर पर जोर l

गिरिडीह, मनोज कुमार
तीसरी, त्रिभुवन कुमार

तिसरी गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के लोकाय पंचायत सचिवालय में शनिवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं और जनशिकायतों पर चर्चा की।

बैठक में मुखिया अनिता हेमब्रम, पंचायत सचिव संदीप रजक सहित पंचायत के 11 वार्ड सदस्यों में से 6 सदस्य उपस्थित थे। बैठक का मुख्य फोकस 15वीं वित्त आयोग से क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा पर रहा।
बीते दिनों स्थानीय मुखिया के खिलाफ कई गांवों में योजनाएं नहीं देने और मनमाने तरीके से बिचौलियों के माध्यम से योजना संचालन की लिखित शिकायत बीडीओ को मिली थी।

इस मामले में बीडीओ मनीष कुमार ने उपस्थित वार्ड सदस्यों से जानकारी मांगी। वार्ड सदस्यों ने इन आरोपों को निराधार और गलत बताया। साथ ही पंचायत सेवक ने पंचायत क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान बीडीओ ने मुखिया और वार्ड सदस्यों से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को फॉर्म भरने में मदद की जाए ताकि किसी को दिक्कत न हो।
यदि हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे तो आम जनता को आसानी होगी।

बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि प्रत्येक कार्यकारिणी बैठक में कई वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति बनी रहती है।
बैठक में वार्ड सदस्य जयशंकर शर्मा, विकास मंडल, जुबेदा खातून, प्रेमा देवी, संजय मोदी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button