Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइव न्यूज़

नोटिस के बावजूद होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वाले टैक्स धारी हो जाएं सावधान,जानिए वजह

72 घंटे के बाद धारा 184 के तहत खाते से जप्त की जाएगी राशि 

नोटिस के बावजूद होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वाले टैक्स धारी हो जाएं सावधान, 72 घंटे के बाद धारा 184 के तहत खाते से जप्त की जाएगी राशि 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई होल्डिंग टैक्स धारी ऐसे हैं जिन्हें दो बार निगम की ओर से नोटिस देने के बावजूद अपना होल्डिंग टैक्स अभी तक बकाया रखे हुए हैं। इसको लेकर अब नगर निगम बड़ी कार्रवाई करेगी। नगर निगम की ओर से वैसे होल्डिंग टैक्स धारी जो अभी तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किए हैं उनके खिलाफ धारा 184 के तहत उनके बैंक खाते को जप्त कर टैक्स राशि की वसूली करेगी। जिसकी जानकारी उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत कुल 19 हज़ार होल्डिंग टैक्स धारी हैं। उन्होंने कहा कि कई होल्डिंग टैक्स धारी कई वर्षों से होल्डिंग टैक्स बकाया रखे हैं जिन्हें दो बार निगम की ओर से नोटिस दिया गया।

इसके बावजूद भी कोई होल्डिंग टैक्स धारी अभी तक बकाया राशि जमा नहीं किए है। ऐसे में राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से नगर वासियों को सूचित करते हुए कहां की नोटिस के बावजूद जो होल्डिंग टैक्स धारी अभी तक बकाया राशि जमा नहीं किए हैं वे जल्द से जल्द राशि को जमा करें। अन्यथा बाध्य होकर 72 घंटे के बाद धारा 184 के तहत खाते जप्त कर टैक्स राशि की वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि साथ ही वैसे होल्डिंग टैक्स धारी के नाम अखबार में भी प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button