Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

निरसा सिनेमा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार परिवार घायल

निरसा सिनेमा मोड़ पर सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई,

निरसा सिनेमा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार परिवार घायल

संवादाता मलय गोप

निरसा : निरसा सिनेमा मोड़ पर सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार शेख नसीम, उनकी पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी शेख नसीम अपनी पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से सिनेमा मोड़ होते हुए निरसा कांटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आसनसोल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने पहले एक अन्य बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे चल रही शेख नसीम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में शेख नसीम का दाहिना पैर टूट गया, जबकि उनकी पत्नी के कमर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मासूम बच्चे के चेहरे पर भी गहरी चोटें लगी हैं। हादसे की भयावहता देखकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

सूचना मिलते ही निरसा पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और एनएचएआई की एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button