नारोटांड जंगल में मिला महिला का अधजला शव हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से श,व को जलाने की आशंका इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल से एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई l

नारोटांड जंगल में मिला महिला का अधजला शव हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से शव को जलाने की आशंका इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल से एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. वंही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने में जुट गई है.

शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या की गई है और फिर उसे जलाने का प्रयास किया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी सदलबल के साथ नारोटांड़ जंगल पहुंचे.

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महिला के शव की शिनाख्त में जुट गई है. वहीं जली हुई अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर मिलने के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या एक – दो दिन पहले ही कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आख़िर महिला के हत्या के पीछे का कारण क्या होगा.




