नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, पहले दिन बना कद्दू भात, कल होगा खरना
गिरिडीह, लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों ने कद्दू भात सेवन किया।

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, पहले दिन बना कद्दू भात, कल होगा खरना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों ने कद्दू भात सेवन किया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया गया।

बताया गया कि चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत के पहले दिन नहाय खाय का विधान किया जाता है। दूसरे दिन खरना होगा वहीं तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा वही चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ इस पर्व की समाप्ति हो जाएगी। नहाय खाय के दिन वर्ती सुबह साफ सफाई के बाद स्नान ध्यान करके भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया

जिसके बाद अन्य लोगों के सहयोग से कद्दू चना दाल भात और अन्य प्रकार के पकवान बनाए पकवान बने के बाद भोग लगाया गया इसके बाद वर्ती ने प्रसाद का सेवन किया बाद में लोगों को नहाय खाय का प्रसाद खिलाया गया। छठ महापर्व की शुरुआत होते ही हर और उत्साह देखने को मिला छठ गीत से पूरा माहौल भक्ति मय बना हुआ है।




