नगर निगम के द्वारा संचालित दुकानों का भाड़ा सही समय पर नहीं जमा करने वाले दुकानदारों के दुकान को किया गया सील चलाया जा रहा है अभियान

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी के निर्देश पर मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर बकाया भाड़े रखने वाले दुकानों को चिन्हित कर सील किया गया। इस अभियान में स्थापना प्रबंधक मृत्युंजय सिंह, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर रिचर्ड बेंसन कांडूलना समेत अन्य निगम कर्मी मौजूद थे। अधिकारियों द्वारा पदम चौक से लेकर बस स्टैंड तक कुल 5 दुकानों को सील किया गया। जिसमें ए एस ऐग ट्रेडर्स समेत अन्य दुकान शामिल है। इस बाबत स्थापना प्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि कई दुकानदारों के पास लाखों रुपया भाड़े का बकाया है।

जिसका भुगतान दुकान संचालक द्वारा नहीं किया गया है। इस कारण राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। उसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कई लोग निगम के दुकानों को अपने नाम पर लेकर उसे भाड़े पर लगाकर 5 से 6 हज़ार रुपए भाड़ा के तौर पर वसूल रहे हैं। जिस की भी जांच कर वैसे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बताया गया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।