Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

नगर निगम का हुआ अंतिम बोर्ड बैठक लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय

नगर निगम का हुआ अंतिम बोर्ड बैठक लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय

नगर निगम का हुआ अंतिम बोर्ड बैठक लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, नगर निगम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को टाउन हॉल में संपन्न हुई। बैठक में सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू प्रभारी महापौर प्रकाश राम, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, अर्बन प्लानर मंजूर आलम समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से 6 प्रस्तावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य एजेंडा में गत बैठक की संपुष्टि पर विचार किया गया। प्रवेश शुल्क वसूली खुले डाक के माध्यम से कराने से संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा दिए गए आवेदन पर विचार, दरबान चौक बरगंडा चौक का नामकरण महाकवि विद्यापति चौक करने के विरोध में प्राप्त आवेदन पर विचार, व्यवहार न्यायालय गेट नंबर 2 के सामने नाली एवं कलभट्ट निर्माण एवं पंच मंदिर के पास जलजमाव से बचाव हेतु पेवर ब्लॉक बिछाने और नाली निर्माण कार्य पर विचार, कालीबाड़ी से आगे बीबीसी मोड कटपीस दुकान के सामने कलभट्ट निर्माण पर विचार, टावर चौक पर कल भट्ट निर्माण पर विचार किया गया। बैठक के दौरान सभी 6 प्रस्तावों पर बारी-बारी से विचार करते हुए सभी वार्ड पार्षदों के बातों को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला लिया गया। इस बाबत सदर विधायक ने बताया कि जितनी योजनाएं बोर्ड से स्वीकृत है उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाए। ताकि वार्ड क्षेत्र वासियों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वार्ड क्षेत्र में सरकार की ओर से जो भी खर्च राशि का प्रावधान है उसे हर संभव पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा जहां तक सहयोग रहेगा वह किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी महापौर प्रकाश राम ने बताया कि निगम बोर्ड की बैठक के दौरान सभी 6 स्थानों पर बारी-बारी से चर्चा किया गया।

उन्होंने कहा कि 20 वार्ड पार्षदों ने प्रवेश शुल्क वसूली नगर निगम स्तर के एजेंसियों से कराने की बात कही है। वही बरगंडा चौक का नामकरण महाकवि विद्यापति के नाम से नहीं हो सका क्योंकि ज्यादातर लोगों ने उसे बरगंडा चौक ही रहने दिया गया। लेकिन मेट्रो गली से अरगाघाट तक जाने वाली सड़क अब महाकवि विद्यापति पथ के नाम से जाना जाएगा इस पर नगर निगम ने अपना प्रस्ताव दे दिया है।

Related Articles

Back to top button