Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेश
दो वाहनों के आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत..
![](https://khabar24newstv.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0104-780x405.jpg)
बरकट्ठा संवाददाता :ईश्वर यादव
![](https://khabar24newstv.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0103-225x300.jpg)
हज़ारीबाग: बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड लेंम्बुआ चौक के समीप दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें चालक परमा राय पिता लाला राय ग्राम सबलपुर थाना सोनपुर जिला सारण (छपरा) बिहार निवासी की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 5:30 बजे की है। पुलिस के मिनी ट्रक संख्या डब्लूबी 11 ई 3808 जो बरही से बगोदर की ओर जा रही थी।
![](https://khabar24newstv.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0104-300x225.jpg)
की लेंम्बुआ चौक के पास बगदोर की ओर से आ रही ट्रक संख्या एचपी 12डी 9550 अनियंत्रित होकर उक्त मिनी ट्रक को जोरदार धक्का मारा जिसमें मिनी ट्रक चालक परमा राय गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाते ही गोरहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुसरे वाहन का चालक घटना के बाद फरार हो गया।