Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा पूजा शांति से संपन्न होने के बाद पूजा कमेटी और शांति समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह, दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद बुधवार को नगर थाना की ओर से हुट्टी बाजार स्थित नगर थाना सभा कक्ष में आभार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

दुर्गा पूजा शांति से संपन्न होने के बाद पूजा कमेटी और शांति समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद बुधवार को नगर थाना की ओर से हुट्टी बाजार स्थित नगर थाना सभा कक्ष में आभार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी वन नीरज सिंह ने किया। मौके पर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद डीएसपी टु कौशर अली साइबर डीएसपी आबिद खान पचम्बा अंचल इंस्पेक्टर मंटू कुमार नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सिंह दंडाधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

इस मौके पर विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्य शांति समिति के सदस्य और पुलिस मित्र के सदस्य मौजूद थे। सभी को शॉल और गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से गिरिडीह जिला में शांतिपूर्ण और सौहार्द माहौल में दुर्गा पूजा का बड़ा त्यौहार संपन्न हो गया।

कहां की अपने-अपने क्षेत्र में आप तमाम सदस्यों की सक्रियता और भागीदारी के कारण कहीं भी किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना सामने नहीं आई और ना ही लोगों को किसी प्रकार का समस्याओं का सामना करना पड़ा भारी बारिश के बीच अच्छे माहौल में पूजा को संबंध करने में तमाम सदस्यों की भागीदारी बहुमूल्य रहा।

आगे अन्य त्योहारों को भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की बात कही गई। वही मौके पर राकेश मोदी मुकेश जालान नौशाद अहमद चांद रूमी अख्तर विवेश जालान मदन विश्वकर्मा प्रदीप अग्रवाल रवि राज राजेंद्र यादव मंटू सिन्हा दीपक शर्मा रितेश पांडे लड्डू खान सहित विभिन्न कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button