Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

दुमका बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की घोषणा

अध्यक्ष पद पर विजय सिंह काबिज, राकेश यादव बने महासचिव

दुमका : बार एसोसिएसन के अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सत्यनारायण भागत को 96 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं छह बार दुमका बार एसोसिएसन के महासचिव रहे सुबोध चंद्र मंडल बुरी तरह से चुनाव हार गये हैं। वह न केवल चुनाव हारे हैं, बल्कि तीसरे स्थान पर पिछड़ गये हैं। राकेश कुमार यादव महासचिव निर्वाचित हुए हैं। संघ के नए महासचिव राकेश कुमार यादव इससे पहले दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। यादव ने पूर्व महासचिव राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय को 26 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

रविवार को 14 राउंड चली मतगणना के बाद शाम को विजय कुमार सिंह 230 और राकेश यादव 134 मत लाकर विजयी हुए। वहीं 177 मत लाकर कमल किशोर झा उपाध्यक्ष, 137 मत लाकर विमलेंदु कुमार कोषाध्यक्ष, 171 मत लाकर प्रदीप कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, 283 मत लाकर सोमनाथ दे संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) व 210 मत लाकर रामफल लायक संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) बने है। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर सोमनाथ डे और संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) रामफल लायक फिर से निर्वाचित हुए हैं।

मतगणना कार्य सुबह 11 बजे सहायक राजेंद्र प्रसाद सिन्हा व राजा खान के देखरेख में शुरू हुआ। 14 राउंड गिनती के बाद विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी। पहले राउंड से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह और सचिव राकेश यादव ने जो बढ़त बनाई। वह अंतिम राउंड तक कायम रही। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहना कर उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button