Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेश

दहेज लोभियों को आइना दिखाते हुए किया दहेज मुक्त विवाह,संगठन ने किया सम्मानित 

दहेज लोभियों को आइना दिखाते हुए किया दहेज मुक्त विवाह,संगठन ने किया सम्मानित 

दहेज लोभियों को आइना दिखाते हुए किया दहेज मुक्त विवाह,संगठन ने किया सम्मानित 

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- प्रखंड अंतर्गत तूईयो पंचायत के ग्राम मधुबन निवासी महादेव यादव ने अपने पुत्र बब्लू कुमार का दहेज मुक्त विवाह कर दहेज लोभियों को आइना दिखाने का काम किया है। दहेज मुक्त विवाह करने पर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ की ओर से वर वधु समेत उनके माता पिता एवं संयोजक विरेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि महादेव यादव ने बगोदर थाना अंतर्गत ग्राम घंघरी निवासी तुलसी यादव की पुत्री गुडिया कुमारी को बिना दहेज लिए अपना बहु स्वीकार कर समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा देने का काम किया। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के संस्थापक जितेंद्र बी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल एस पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विवाह संयोजक सह सलैयडीह मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र यादव ने कहा कि दहेज के कारण बच्चीयों को गर्भावस्था में ही मार दिया जाता है। समाज से अगर दहेजप्रथा हट जाय तो महिलाओं पर अत्याचार होना स्वतः बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मै अपने पुत्र का भी विवाह दहेज मुक्त कराउंगा। वहीं दहेज मुक्त विवाह पर जिप सदस्या सह भाजपा नेत्री कुमकुम देवी ने सराहनीय कदम बताते हुए प्रशंसा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए हर किसी को बढचढकर प्रयास करने की जरूरत है। सम्मानित करने में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ,जिला सचिव सीताराम राणा, जिला संगठन मंत्री ईश्वर यादव ने सम्मान पत्र देकर हौसला अफजाई किया। मौके पर विरेन्द्र यादव, महादेव यादव, रामदेव यादव, मथुरा यादव, कन्हैयालाल यादव, प्रकाश यादव, रंजीत यादव, समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button