थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल --थाना प्रभारी विक्रम कुमार

थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता बीडीओ कृतिबाला लकड़ा व संचालन थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने की।जहां मुख्य रूप से अंचलाधिकारी श्रीकांतलाल मांझी,ज़िप सदस्य कुमकुम देवी,समाजसेवी दर्शन सोनी,कांग्रेस नेता संतोष कुमार देव् उपस्थित थे।बैठक में क्षेत्र में विधि ब्यवस्था कायम रखने व लोक शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति सदस्यों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।इस बाबत जानकारी दी गयी कि संपूर्ण बरही अनुमण्डल क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वाले व एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी।कोई भी संस्था, संगठन,समूह,राजनीतिक दल बिना सक्षम पदाधिकारी के अनुमति लिए बिना किसी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना है।करने पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर मुखिया गोपाल प्रसाद,पंसस दिनेश प्रसाद,अर्जुन राणा,श्याम साव,समीम अंसारी,कलीम खान,मिन्हाज अहमद,टुकलाल नायक समेत अन्य लोग शामिल थे।



