डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर छात्र सम्मेलन आयोजित, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गिरिडीह महानगर की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के तहत रविवार को के.एन. बक्शी बी.एड. कॉलेज, बेंगाबाद में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर छात्र सम्मेलन आयोजित, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गिरिडीह महानगर की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के तहत रविवार को के.एन. बक्शी बी.एड. कॉलेज, बेंगाबाद में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने की।

सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, भाजपा संसदीय दल कार्यालय के सचिव शिवशक्ति बक्शी, भाजपा गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय तथा भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, शिक्षा, अखंड भारत और युवा शक्ति के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रहित और संगठनात्मक कार्यों में सकारात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, रणविजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संदीप दंगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, देवराज, जिला मंत्री दीपक यादव, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, विनय सिंह, नवनीत सिंह, राजेश पोद्दार, रामरतन राम, सुभाष सिन्हा, शिवपूजन राम, सौरभ मिश्रा, हरमिंदर सिंह बग्गा, विक्की गुप्ता,

अमित गुप्ता, मनीष वर्मा, श्रेयांश, राहुल राज, सुरेंद्र राज, लखन और जुगनू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



