Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

डीआईजी एवं एसपी हजारीबाग के द्वारा एनटीपीसी सीकरी कार्यालय में किया गया सुरक्षा समीक्षा बैठक

हजारीबाग

हजारीबाग : पुलिस उप महानिरीक्षक, हजारीबाग द्वारा एनटीपीसी सिकरी में सुरक्षा समीक्षा बैठक दिनांक 26.08.2021 को पुलिस उप महानिरीक्षक, हजारीबाग श्री नरेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा एनटीपीसी के सिकरी कार्यालय में सुरक्षा समीक्षा बैठक की गई। बैठक में ए.एस.पी. अभियान श्री निकम प्रसाद, कार्यकारी निदेशक श्री एम. वी. आर. रेड्डी, महाप्रबंधक (केरेडारी) श्री एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक श्री नीरज जलोटा, त्रिवेणी सैनिक एवं एल एण्ड टी कम्पनी के अधिकारीगण, एस.डी.पी.ओ. बड़कागांव एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थें। बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी सभी विषयों पर गहन विचार विमर्श हुआ। श्री रेड्डी ने पुलिस एवं जिला प्रशासन से मिल रहे लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आज के परिपेक्ष्य में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी जरूरतों के बारे में बताया। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा सूचना तंत्र बनाने तथा विधि-व्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों के पदाधिकारियों से विधि-व्यवस्था संबंधी जानकारी ली तथा उन्हें पूर्ण मुस्तैदी से अपने दायित्व के निर्वाहन हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पाण्डु में चल रहे एल.एण्डटी. के कार्य, विभिन्न खनन क्षेत्रों केरेडारी, पकरी बरवाडीह, कोल कन्वेयर इत्यादि का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button