Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत मृतक की पहचान हरिचक निवासी प्रकाश दास के रूप में की गई मौके पर पहुंची पचंबा पुलिस

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है।

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत मृतक की पहचान हरिचक निवासी प्रकाश दास के रूप में की गई मौके पर पहुंची पचंबा पुलिस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है।
मामला पचम्बा थाना क्षेत्र के हरिचक का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह शौच के लिए हरिचक के ग्रामीण निकले थे तो देखा कि गिरिडीह जिला भाजपा कार्यालय के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान हरिचक निवासी 30 वर्षीय प्रकाश दास पिता टुपलाल दास के रूप में हुई है। मृतक के परिजन सुमित कुमार दास ने बताया कि उन्हें सुबह ग्रामीणों ने बताया तो वह घटनास्थल पर आए तो देखा कि प्रकाश कुमार दास की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है।

 

Related Articles

Back to top button