Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा गिरिडीह के द्वारा दिवंगत दिशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा गिरिडीह के द्वारा साहू धर्मशाला हुट्टी बाजार गिरिडीह में दिवंगत दिशुम गुरु झारखंड राज्य के निर्माता एवम् पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी गई

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा गिरिडीह के द्वारा दिवंगत दिशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा गिरिडीह के द्वारा साहू धर्मशाला हुट्टी बाजार गिरिडीह में दिवंगत दिशुम गुरु झारखंड राज्य के निर्माता एवम् पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू तथा संचालन धर्म प्रकाश ने किया l

कार्यक्रम को गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष बालगोविंद साहू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह के अध्यक्ष राहुल बर्मन रेडक्रॉस के चेयरमैन तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद कुमार साहू समाज के उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू और हरगौरी साहू झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के परमेश्वर मंडल महेंद्र मंडल दशरथ प्रसाद अधिवक्ता ने संबोधित किया l

वक्ताओं ने शिबू सोरेन के द्वारा किए कार्यों पर चर्चा किया गया l उनके आंदोलन को याद किया गया l वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी हमेशा आदिवासी तथा वंचितों के लिए कार्य किए l कार्यक्रम में 2 मिनट मौन रहकर गुरुजी के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया l

कार्यक्रम में सत्य प्रकाश साहा प्रदीप कुमार साव राहुल कुमार सुबोध गुप्ता सीताराम साहू चंद्रकांत मंडल चनो मंडल प्रमोद अग्रवाल रवि साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button