Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जी. डी. बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के पुरातन छात्र संघ (एल्युमिनियम) संगठन का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जी. डी. बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के पुरातन छात्र संघ (एल्युमिनियम) संगठन का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सत्र 2006 से सत्र 2022- 24 तक के पुरातन छात्र शामिल हुए । इस अवसर पर सभी पुरातन छात्रों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र का अनुभव साझा किया ।अधिकतर छात्र जो शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं उन्होंने अपने अनुभवों को बताया, साथ ही विभिन्न विभागों में काम करने वाले पुरातन छात्रों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। पुरातन छात्र संघ के सभी सदस्यों ने संघ को मजबूत करने एवं नए सदस्यों को जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया ।पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पुरातन छात्र संघ महाविद्यालय को समय-समय पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देता है, साथ ही यहां के छात्रों को अपने अनुभवों से मार्गदर्शन करता है, ताकि वह अपने लिए विभिन्न क्षेत्रों का कार्य कौशल विकसित कर सके तथा अपने लिए उचित रोजगार का तलाश कर सके।कार्यक्रम की समाप्ति छात्र संघ के सचिव श्रीमती सोनी शाह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया इस अवसर पर सभी पुरातन छात्रों ने अपने पुराने सहपाठियों से मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अजय बगेडीया ने भी सभी पुरातन छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button