Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 11 घायल, एक को भेजा जेल

पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 11 लोग घायल हो गए।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 11 घायल, एक को भेजा जेल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में नूरजहां खातून, अमना खातून, सरफुद्दीन अंसारी, आशमा खातून, अफशाना खातून, मुस्लिम अंसारी, नाजवून खातून और कुलसुम बीबी शामिल हैं। दूसरा पक्ष खुर्शीद, मोहम्मद ताज, जमरुद्दीन उर्फ़ सेठी

घटना के संबंध में घायल नूरजहां खातून ने बताया कि गोतिया लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वही बताया की दूसरे पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर बाउंड्री कराए जाने की जानकारी मिली, तो वे लोग इसका विरोध करने मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। सभी घायलों का इलाज के सदर अस्पताल भेजा गया जिसका इलाज चल रहा है। वहीं एक व्यक्ति जमरुद्दीन अंसारी उर्फ सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

गिरिडीह, झारखंड।

Related Articles

Back to top button