Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जमशेदपुर में 24 नवंबर को 18 घंटे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, बसों को छूट

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर जिला यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

जमशेदपुर :जमशेदपुर में 24 नवंबर को 18 घंटे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, बसों को छूट

जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर जिला यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत 24 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

यातायात पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि, इस प्रतिबंध से बसों को छूट दी गई है। यानी निर्धारित समय के दौरान बसों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। इससे बसों से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

आदेश में जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।ऐसे में 24 नवंबर को जमशेदपुर में भारी वाहन लेकर निकलने वाले चालक पहले से ही इस आदेश का ध्यान रखें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button