चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार बर्मन और महासचिव पद पर गोपाल दास भदानी ने लहराया अपना परचम

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह इकाई का चुनाव सोमवार देर रात को हुआ संपन्न अध्यक्ष पद पर पुनः राहुल कुमार बर्मन अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 17 मत पाकर जीत दर्ज की और और प्रतिद्वंद्वी विकास गुप्ता को 4 मतों से हराया। महासचिव पद पर गोपाल दास भदानी ने 16 मत हासिल कर जीत हासिल की।
उन्होंने डॉ. सुमन कुमार को 3 मतों से पराजित किया। चुनाव पदाधिकारी अरविंद कुमार थे। जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. ज्ञान प्रकाश और अशोक कुमार मौजूद रहे। जिला कार्यकारणी सदस्य सुजीत कपिसवे ने बताया कि दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन तक नहीं किया।

अब अध्यक्ष और महासचिव के स्तर से कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। उम्मीद है कि नई कमेटी इस नए जोश के साथ काम करेंगी। मौके पर चेंबर के सदस्य सुजीत कपिसवे, राहुल कुमार, संजय होंडा, उदय भदानी, धर्म प्रकाश, मसरूल सिद्दीकी, राजेश गुप्ता, मनीष बरनवाल और मुकेश आनंद मौजूद रहे। चुनाव में कुल 30 सदस्यों ने भाग लिया।