Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चालकुशा के अलगडीहा में सीओ के नेतृत्व में सड़क का कराया गया अतिक्रमण मुक्त।
चालकुशा के अलगडीहा में सीओ के नेतृत्व में सड़क का कराया गया अतिक्रमण मुक्त।

चालकुशा के अलगडीहा में सीओ के नेतृत्व में सड़क का कराया गया अतिक्रमण मुक्त।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम अलगडीहा में श्याम बर्णवाल के घर से महादेव सिंह के घर तक हुए सड़क पर अतिक्रमण को लेकर काफी दिनों से अतिक्रमण मुक्त को लेकर मामला चल रहा था। प्रशासन के द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन लोगों के द्वारा अतिक्रमण खाली नहीं किया गया ।

सीओ शशिकांत सिंकर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर जेसीबी मशीन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर एएसआई अजीज अंसारी, अंचल निरीक्षक आजाद कुमार सिंह,अमीन कालेश्वर यादव,एवं काफी संख्या में महिला पुलिस बल उपस्थित थे।



