चलकुशा मे 48 घंटे का अखंड हरी कीर्तन संपन्न हुआ
चलकुशा मे 48 घंटे का अखंड हरी कीर्तन संपन्न हुआ

चलकुशा मे 48 घंटे का अखंड हरी कीर्तन संपन्न हुआ
संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा – प्रखंड के ग्राम पंचायत चलकुशा के देवी मंडप के प्रांगण में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन पूजा समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा आयोजन किया गया.मौसम की बेरुखी से परेशान किसानों ने भगवान के शरण में जाकर भगवान इंद्र को मनाने के लिए पूजा-पाठ और कीर्तन-हवन किया। अखंड हरी कीर्तन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अखंड कीर्तन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हुईं और भगवान की परिक्रमा करते हुए हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे का जाप किया और जल्द बारिश होने की कामना की।अखंड हरी कीर्तन के माध्यम से भगवान इंद्र से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना किये।
हजारीबाग जिले में समुचित बारिश नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है. खेतों में लगे धान का बीज एवं मकई के फसलें दम तोड़ने की स्थिति में पहुंचने लगी है. इससे किसानों को अभी से ही सुखाड़ की चिंता सताने लगी है। अखंड हरी कीर्तन के
48 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद हरि कीर्तन का समापन कर भंडारा किया गया।
जिसमें बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, चलकुशा जिला परिषद सदस्य सविता सिंह,बीडीयो समरेश प्रसाद भंडारी, सीओ शशिकांत सिंकर, थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय,मुखिया आलोक सिंह विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, , केदार यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष पिंकू सिंह, सचिव लखन बर्णवाल,लखन साव, उमेश साव समेत काफी संख्या मे ग्रामीणों शामिल हुए।




