चलकुशा में भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर किया गया बैठक।
चलकुशा में भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर किया गया बैठक।

चलकुशा में भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर किया गया बैठक।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर चलकुशा के देवी मंडा के समीप बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र राम एवं संचालन अशोक दास ने किया। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। वहीं चलकुशा प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए हुए लोग कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा।

बैठक में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पूरे विश्व के नेता थे। उन्होंने सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता थे। उन्होंने देश के दलित शोषित गरीब लोगों को उठाने का काम किया है। इस कार्यक्रम में सुदामा दास, नारायण दास, संजय दास, प्रभु दास, नरेश दास एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



