चलकुशा में बकरीद त्योहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च l
हजारीबाग चलकुशा थाना क्षेत्र में बकरीद त्योहार को लेकर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, चलकुशा अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू , बरकट्ठा इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी चलकुशा थाना प्रभारी सूर्याकांत कुमार,के नेतृत्व में फ्लैग मार्च बकरीद त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया गया। फ्लैग मार्च पलमा मोड़ चलकुशा, अलगडीहा, मस्केडीह, बरियोन चौबे खरगू सूदन कटघरा सलैयडीह दुमदुमा केन्दुआ जमसोती होते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

चलकुशा में बकरीद त्योहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च l
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र में बकरीद त्योहार को लेकर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, चलकुशा अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू , बरकट्ठा इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी चलकुशा थाना प्रभारी सूर्याकांत कुमार,के नेतृत्व में फ्लैग मार्च बकरीद त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया गया। फ्लैग मार्च पलमा मोड़ चलकुशा, अलगडीहा, मस्केडीह, बरियोन चौबे खरगू सूदन कटघरा सलैयडीह दुमदुमा केन्दुआ जमसोती होते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। एवं आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। और शांति भंग करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


