चलकुशा में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को लेकर बैठक का आयोजन।
चलकुशा में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को लेकर बैठक का आयोजन।

चलकुशा में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को लेकर बैठक का आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखण्ड के चलकुशा पंचायत परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर ठाकुर समाज की बैठक सेवानिवृत शिक्षक नारायण ठाकुर की अध्यक्षता मे आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से चर्चा किया गया की हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सबों द्वारा यह निर्णय लिया गया की सभी पंचायत से बैनर के साथ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचना है। समाज के प्रमुख लोगों ने प्रखण्ड कार्यालय जाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेश प्रसाद भंडारी अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय को आमंत्रित किए।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर ठाकुर, सचिव गौरी शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्रीकांत ठाकुर, महामंत्री अशोक ठाकुर मनैया पंचायत अध्यक्ष मीडिया प्रभारी, सूदन पंचायत अध्यक्ष महावीर ठाकुर, सूदन कोषाध्यक्ष सिकेन्द्र ठाकुर, बरियोंन पंचायत अध्यक्ष गणेश ठाकुर, सचिव झारखंडी ठाकुर ,चलकुशा पंचायत अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सलैयडीह पंचायत के कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य उमेश ठाकुर, लखन ठाकुर, बब्लू ठाकुर एवम अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।




