Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा बीडीओ ने विद्यालय से संबंधित समस्या को लेकर शिक्षकों के साथ की बैठक।

चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा चलकुशा प्रखंड के कुल 40 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की गई

चलकुशा बीडीओ ने विद्यालय से संबंधित समस्या को लेकर शिक्षकों के साथ की बैठक।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा चलकुशा प्रखंड के कुल 40 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की गई जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों के द्वारा विद्यालय में शिक्षक की कमी बताई गई एवं कुछ विद्यालय के शिक्षकों को इस प्रकार बतलाया गया।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमसोती हाई स्कूल के मात्र शिक्षक का पदस्थापन है एवं बच्चों की संख्या 1 से लेकर 10 तक लगभग 234 है शिक्षक के द्वारा शिक्षक पदस्थापन की मांग की गई एवं अन्य विद्यालय में बाउंड्री वाल शौचालय की कमी बताई गई। कुछ विद्यालयों में बोरिंग धंसे होने की बात कही गई।

मध्य विद्यालय खरगु में शिक्षक के द्वारा बताया गया कि 440 बच्चे का नामांकन है परंतु विद्यालय में पहुंच पथ बहुत ही खराब है बारिश में फिसलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।इस बैठक में कुल 40 विद्यालय के शिक्षक ने भाग लिए।

Related Articles

Back to top button