चलकुशा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बने अजय कुमार सिंह।
चलकुशा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा चलकुशा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति का पत्र जारी किया गया है।

चलकुशा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बने अजय कुमार सिंह।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा चलकुशा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति का पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार बरियोन निवासी अजय कुमार सिंह को कोडरमा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।

पत्र में संबंधित विभागों को इसकी सूचना देने का निर्देश भी दिया गया है। नियुक्ति पत्र 24 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने अजय कुमार सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।



