चलकुशा थाना प्रभारी ने साइबर क्राइम से बचने की अपील की।
चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने आम जनता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करने की अपील की है।

चलकुशा थाना प्रभारी ने साइबर क्राइम से बचने की अपील की।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने आम जनता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करने की अपील की है। साइबर अपराधी रोजाना ठगी का नया तरीका निकाल रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को खुद को साइबर अपराधों के प्रति सचेत व सावधान रहना चाहिए। कोई भी अन्जान व्यक्ति आपके साथ आपकी भलाई का झांसा देकर आनलाइन धोखाधडी को अन्जाम दे सकता है।

इसी कड़ी में साइबर क्रिमिनल लाटरी में लाखों रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर, टैक्स रिफंड, ऑनलाइन फर्जी जॉब ऑफर्स, किसी तीर्थ यात्रा का पैकेज, केवाईसी को अपडेट करने, बैंक खाते के निलंबन, सिम की वैद्यता समाप्ति बारे, फर्जी एसएमएस या काल अथवा मैसेज करके या किसी अन्य तरीके से सीधे-सादे लोगो को बहला-फुसलाकर उनके साथ धोखाधड़ी करते है। इस प्रकार के लुभावनें ऑफर्स से बचें।
अब नया ट्रेंड देखने को मिला है कि जालसाज व्यक्ति लड़कियों के माध्यम से अश्लील (न्यूड) वाट्सएप कॉल कराके उसका वीडियो बनाते हैं और फिर उससे लोगों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते हैं। चलकुशा प्रखंड में भी इस प्रकार के कुछ मामले सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है। अगर गलती से वीडियो कॉल उठा लेते हैं, तो डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस से शिकायत करें और किसी को भी पैसे न दें।
साइबर क्रिमिनलों के लुभावनें ऑफर्स से बचें। आमजन को सचेत करते हुए पुलिस थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि आज के इस तकनीकी युग में तरह -2 के साइबर अपराध सामने आ रहे हैं। जिनके प्रति हर पल सचेत रहने की आवश्यकता है। क्योंकि जरा सी चूक के कारण साइबर अपराध की घटना किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकती है। इसलिए ऑनलाइन कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को खुद को साइबर अपराधों के प्रति सचेत व सावधान रहना चाहिए।




