चलकुशा आम हड़ताल एवं प्रतिवाद मार्च सफल , मजदूरों ने लेबर कोड को नकारा।
चलकुशा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 4 लेबर कोड श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी फरमान करार देते हुए ।

चलकुशा आम हड़ताल एवं प्रतिवाद मार्च सफल , मजदूरों ने लेबर कोड को नकारा।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 4 लेबर कोड श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी फरमान करार देते हुए ।भाकपा माले के बैनर तले आम हड़ताल एवं प्रतिवाद मार्च प्रखंड सचिव अशोक चौधरी के नेतृत्व में किया। चार लेबर कोड रद करो, मजदूरों का शोषण बंद करो,

मनरेगा कानून की गारंटी करो, बिजली तथा बीज बिल 2025 वापस लो , भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद करो, श्रम कानून वापस लो, आंगनबाड़ी रसोईया सहिया जलसहिया को न्यूनतम मजदूरी और सरकारी कर्मी का दर्जा दो। आदि मांगों के साथ राष्ट्रीय आम हड़ताल एवं प्रतिवाद मार्च किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एपवा प्रदेश अध्यक्ष सह चलकुशा जिला परिषद सदस्या सविता सिंह प्रखंड कमेटी सदस्य नईम अंसारी रामप्रसाद राम हिदायत अंसारी बाबू जान मियां सुलेमान अंसारी शरीफ अंसारी लक्ष्मण दास हिदायत अंसारी कौशल्या देवी गीता देवी मोहनी खातून समेत किसान मजदूर एवं महिलाएं शामिल थे।



