चतरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद 6 अपहृत ग्रामीण सकुशल मुक्त, 5 अपराधी गिरफ्तार l
टंडवा थाना क्षेत्र के हडगड़ी जंगल में छह ग्रामीणों के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपहृतों को सकुशल मुक्त करा लिया।

चतरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद 6 अपहृत ग्रामीण सकुशल मुक्त, 5 अपराधी गिरफ्तार l
खबर 24 न्यूज़ नेटवर्क
झारखंड/चतरा:- टंडवा थाना क्षेत्र के हडगड़ी जंगल में छह ग्रामीणों के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपहृतों को सकुशल मुक्त करा लिया। अपराधियों ने खुद को एमसीसी उग्रवादी बताकर हथियार के बल पर अपहरण किया था और रिहाई के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। आपको बता दे कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस दबाव बढ़ता देख अपराधी अपहृत लोगों को छोड़कर फरार हो गए।
चतरा पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर इस मामले में शामिल 6 में से 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं । जानकारी हो कि गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू शामिल हैं।
अभियुक्तों के पास से तीन देशी बंदूक, एक पिस्टलनुमा लाइटर, एक गुप्ती, तीन लूटे गए मोबाइल फोन और एक मोबाइल व चप्पल बरामद किए गए हैं।





