Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चंद्रवंशी समाज के लोगों ने सदर अस्पताल में इलाजरत सुनील राम को पहुंचे देखने लिया हाल-चाल

गिरिडीह, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा नगर कमिटी के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग के द्वारा सदर अस्पताल में इलाजरत सुनील राम को देखने गए

चंद्रवंशी समाज के लोगों ने सदर अस्पताल में इलाजरत सुनील राम को पहुंचे देखने लिया हाल-चाल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा नगर कमिटी के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग के द्वारा सदर अस्पताल में इलाजरत सुनील राम को देखने गए, सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि 9 नवंबर को सुनील राम जो कि कई दिनों से सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती थे इनकी दुर्घटना हुई थी और इनका पैर बुरी तरह जख्मी था,

उसे व्हीलचेयर के अभाव में एक ठेले पर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ले जाना पड़ा, तथा सदर अस्पताल के नर्स द्वारा विवश किया गया और उनका व्हीलचेयर छीन लिया गया, इसकी जानकारी मिलने पर चंद्रवंशी समाज के लोगों ने जाकर उनका हाल-चाल लिया वही समाज के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू सदर अस्पताल पहुंचकर सुनील राम और उनके परिजनों से मिले उनका हाल-चाल लिया ,

तथा उन्हें आश्वासन दिया गया कि वह अकेले नहीं है पूरा गिरिडीह के समाज के लोग उनके साथ हैं किसी भी तरह की परेशानी हुई तो हम सब मिलकर उनका साथ देंगे, मौके पर सुनील राम की पत्नी रेणु देवी के साथ उनका बेटा ,बेटी और दामाद के साथ चंद्रवंशी समाज के नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, महिला नगर अध्यक्ष एडवोकेट मधु कुमारी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट मुकेश कुमार, युवा नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, विकास कुमार चंद्रवंशी, नकुल चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button