घोड़थम्बा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर अवैध शराब जप्त
गिरिडीह, श्रीकांत विसपुते, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर घोड़थम्बा थाना क्षेत्र के बलहारा एवं मकडीहा गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया।

घोड़थम्बा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर अवैध शराब जप्त
गिरिडीह। मनोज कुमार।
गिरिडीह : श्रीकांत विसपुते, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर घोड़थम्बा थाना क्षेत्र के बलहारा एवं मकडीहा गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को मौके पर ही विनष्ट किया गया, वहीं भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब जप्त की गई। इस कार्रवाई में अवैध शराब कारोबार से जुड़े कुल तीन अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

जप्त सामग्री इस प्रकार है—
जावा महुआ : 600 किलोग्राम
अवैध चुलाई शराब : 135 लीटर
इस छापामारी अभियान का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




