Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में 28 हाथियों के झुंड को सुरक्षित जंगलों में पहुंचाया गया, ड्रोन से हुई निगरानी l

गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ के दुधनिया गांव में सरिया क्षेत्र से पहुंचे 28 हाथियों के झुंड को वन विभाग ने अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से ट्रैक करते हुए सुरक्षित रूप से रिहायशी इलाकों से बाहर निकालकर जंगलों में पहुंचाया।

गिरिडीह में 28 हाथियों के झुंड को सुरक्षित जंगलों में पहुंचाया गया, ड्रोन से हुई निगरानी l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ के दुधनिया गांव में सरिया क्षेत्र से पहुंचे 28 हाथियों के झुंड को वन विभाग ने अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से ट्रैक करते हुए सुरक्षित रूप से रिहायशी इलाकों से बाहर निकालकर जंगलों में पहुंचाया। इस विशेष अभियान में विभाग की ड्राइव टीम, क्यूआरटी वाहन एवं ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, लगातार दो रात तक चले इस अभियान के दौरान हाथियों के झुंड को मानव बस्तियों से दूर रखते हुए उनके निर्धारित कॉरिडोर की ओर ड्राइव किया गया। हाथियों का मूवमेंट पीरटांड़ के दुधनिया, कठवारा, कुम्हारलालो, नावाडीह, प्रतापपुर, पारसबनी, जंगो, बिशुनपुर, खेताडाबर और अंगिया गांवों से होते हुए सुरक्षित वन क्षेत्रों की ओर कराया गया।

वन विभाग ने बताया कि हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में मानव-हाथी द्वंद की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने तथा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि हाथी समेत सभी वन्य जीव पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की घटना न हो।

Related Articles

Back to top button