गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार l
गिरिडीह जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर ठगी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर ठगी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के पास खम्हाटांड़ गांव के समीप जंगल में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में साइबर अपराधी ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं।

इसके बाद साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे व्हाट्सएप के जरिए लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करते थे। ये फाइलें RTO e-challan, “RTO challan check now” और “IndusInd Bank e-KYC update” जैसे नामों से भेजी जाती थीं। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते थे, उनके साथ साइबर ठगी की घटना हो जाती थी।
साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 10/2026, दिनांक 29 मार्च 2026 को दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अमजद अंसारी (29 वर्ष), ग्राम बनरसिंही, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर
रजाउल अंसारी (40 वर्ष), ग्राम बनरसिंही, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर
बरामद सामान:
मोबाइल फोन: 06
सिम कार्ड: 04
मोटरसाइकिल: 01
इस छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के साथ पुनीत कुमार गौतम, गुंजन कुमार, संजय मुखियार, पुलिस लाइन के सशस्त्र बल एवं गांडेय थाना का चौकीदार शामिल थे।
पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी से सतर्क रहें।




