गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, मास्टर माइंड समेत 6 गिरफ्तार l
गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई। गिरफ्तार अपराधियों में मास्टर माइंड कृष्ण कुमार मंडल भी शामिल है।

गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, मास्टर माइंड समेत 6 गिरफ्तार l
11 मोबाइल, 13 सिम और 5 बाइक बरामद, फर्जी एप लिंक भेजकर करते थे बैंक खातों से ठगी l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई। गिरफ्तार अपराधियों में मास्टर माइंड कृष्ण कुमार मंडल भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार एसपी को सूचना मिली थी कि गावां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुछ साइबर अपराधी संगठित तरीके से ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी टीम ने गावां थाना क्षेत्र के कई इलाकों में अभियान चलाकर मेहंदु कुमार मंडल, कृष्ण कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल और अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को फर्जी “Mahanagar Gas Bill Update.apk”, “RTO e-Challan Check.apk” और “MGL Gas.apk” जैसे लिंक भेजते थे। जैसे ही लोग इन लिंक को डाउनलोड करते थे, मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधियों के हाथ में पहुंच जाता था। इसके बाद आरोपी बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से कुछ का पूर्व में भी साइबर अपराध से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई




