गिरिडीह प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 मई को झंडा मैदान में होगी।
गिरिडीह प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 मई को झंडा मैदान में होगी।

गिरिडीह प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 मई को झंडा मैदान में होगी।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: गिरिडीह प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 मई को झंडा मैदान में होगी। रविवार को सर्किट हाउस से इसकी जानकारी आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने दी। बताया गया कि गिरिडीह प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के हाथों 27 मई को किया जाएगा। वही 28 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बताया गया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस नाइट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन गिरिडीह के अनुभवी खिलाड़ियों एवं कमेटी सदस्यों द्वारा 14 मई को गिरिडीह के पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा। इस बाबत गुड्डू यादव ने बताया कि जिले वासियों के खिलाड़ियों के हौसला अफजाई को लेकर इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि लोकल खिलाड़ियों को एक बेहतर मुकाम मिले और अच्छे स्तर पर पहुंचकर जिले के साथ-साथ राज्य का नाम रोशन करें इसी उद्देश्य को लेकर हम लोगों के द्वारा क्रिकेट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि झंडा मैदान पहुंचकर लाइव क्रिकेट मैच का आनंद उठाएं। मौके अमित पांडे विनोद रजक राजेश पंडित प्रेम चौरसिया प्रेम सिंह अविनाश यादव मीनू सिंह तरनजीत खालसा इरशाद आदि लोग उपस्थित थे।




