गिरिडीह नगर निगम में सुमित कुमार निर्विरोध उपमहापौर चुने गए, ली शपथ
गिरिडीह नगर निगम में उपमहापौर पद पर सुमित कुमार निर्विरोध चुने गए। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।

गिरिडीह नगर निगम में सुमित कुमार निर्विरोध उपमहापौर चुने गए, ली शपथ
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम में उपमहापौर पद पर सुमित कुमार निर्विरोध चुने गए। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान सुमित कुमार के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध उपमहापौर घोषित कर दिया गया।

उपमहापौर निर्वाचित होने के बाद अधिकारियों, पार्षदों और समर्थकों ने सुमित कुमार को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए महापौर तथा सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

साथ ही नगर निगम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहर के विकास और बेहतर नगर व्यवस्था के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई।



