Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह के बरमसिया में न्यू बर्मा मेडिकल का हुआ शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया उद्घाटन

गिरिडीह शहर के बरमसिया स्थित साईं मंदिर के समीप गुरुवार शाम न्यू वर्मा मेडिकल का विधिवत उद्घाटन

गिरिडीह के बरमसिया में न्यू बर्मा मेडिकल का हुआ शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया उद्घाटन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह शहर के बरमसिया स्थित साईं मंदिर के समीप गुरुवार शाम न्यू वर्मा मेडिकल का विधिवत उद्घाटन

जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और कोडरमा सांसद अनुमंडल प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मेडिकल के खुलने से आसपास के लोगों को अब दवाइयों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सभी प्रकार की दवाएं यहां उपलब्ध रहेंगी, जिससे आमजन को सुविधा होगी।

मेडिकल संचालक नीतीश वर्मा ने जानकारी दी कि मेडिकल में महिला चिकित्सक की भी व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाओं को उपचार हेतु अन्य क्लिनिक न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि मेडिकल खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराना है वही यहां पर दवाई की खरीदी पर 10 से 20% की छूट दी जाएगी जिससे गरीबों तबके लोगों को राहत मिलेगी

इस उद्घाटन समारोह में दुकान के डायरेक्टर नीतीश कुमार वर्मा, गिरधारी प्रसाद वर्मा ,रोहित मेहता, हरिहर प्रसाद वर्मा, सोनू वर्मा, उषा किरण ,किरण वर्मा , बेबी भारती, बबीता देवी ,प्रिया वर्मा, पायल प्रसाद वर्मा, सूमा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button