क्लस्टर लेवल एथलीट मीट 2025-26 की प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल निरसा के छात्र छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीत स्कूल का मान बढ़ाया
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025-26 क्लस्टर लेवल एथलीट मीट खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल मनीडीह में किया गया

क्लस्टर लेवल एथलीट मीट 2025-26 की प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल निरसा के छात्र छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीत स्कूल का मान बढ़ाया
निरसा : डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025-26 क्लस्टर लेवल एथलीट मीट खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल मनीडीह में किया गया जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल निरसा के छात्र छात्राओं ने परचम लहराया । इस एथलीट मीट खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ ने स्वर्ण पदक जीते ।

400 मीटर दौर में छात्रा ने रजत पदक वहीं दूसरी ओर छात्र ने कांस्य पदक जीते , 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र ने रजत पदक , लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में छात्र स्वर्ण व कांस्य पदक तथा छात्रा ने स्वर्ण पदक जीते। हाई जंप प्रतियोगिता में छात्र रजत पदक जीते। शॉट पुट प्रतियोगिता में छात्र 2 कांस्य पदक तथा छात्रा 1 स्वर्ण पदक जीते। रिले रेस प्रतियोगिता में छात्र 1 रजत पदक तथा छात्रा स्वर्ण पदक जीती । डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में छात्र कांस्य पदक तथा छात्रा स्वर्ण पदक जीती। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में छात्र कांस्य पदक जीते। ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में छात्र कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
डीएवी स्कूल निरसा के प्राचार्या ,विद्यालय के खेल शिक्षक एवं अभिभावकों ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए पदक विजेताओं को बधाईयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती झुमा माहाता ने कहा कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है तथा छात्र-छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। किसी भी खेल प्रतियोगिता में अनुशासन और नियंत्रण अभ्यास होना काफी जरूरी होता है। विद्यालय के खेल शिक्षक श्री नीरज कुमार ने छात्रों को इस बेहतर प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह नियंत्रण खेलों का अभ्यास करने से हमें निश्चित ही सफलता प्राप्त हो सकती है । उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं क्लस्टर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है , उन्हें अब जोनल स्तर पर तैयारी करने के लिये शुभकामनाएं दी



