केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया — गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और खूंटी में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी नई दिशा*
झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और खूंटी में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया — गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और खूंटी में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी नई दिशा*
गिरिडीह, मनोज कुमार।
झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और खूंटी में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है। राज्य में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल झारखंड के लिए बल्कि विशेष रूप से गिरिडीह जिले, जो कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, के लिए एक बड़ी सौगात है।
नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। ये मेडिकल कॉलेज पीपीपी (PPP) मॉडल पर संचालित होंगे।
इस विषय पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा के साथ पूर्व में हुई चर्चा के दौरान झारखंड के जनप्रतिनिधियों, जिनमें केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी शामिल रहीं, ने राज्य के विभिन्न जिलों में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया था।
यह निर्णय न केवल झारखंड के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगा, बल्कि युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सर्वजन स्वास्थ्य, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।



