कुमारधुबी ओपी के पूर्व निजी चालक राजन कुमार ने संजीत यादव के साथ कुमारधुबी ओपी के समीप किया मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
निरसा कुमारधुबी ओपी के पूर्व निजी चालक राजन कुमार ने गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे कुमारधुबी ओपी के समीप संजीत यादव से किया मारपीट।

कुमारधुबी ओपी के पूर्व निजी चालक राजन कुमार ने संजीत यादव के साथ कुमारधुबी ओपी के समीप किया मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
निरसा : कुमारधुबी ओपी के पूर्व निजी चालक राजन कुमार ने गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे कुमारधुबी ओपी के समीप संजीत यादव से किया मारपीट। इसी संबंध में संजीत यादव व यादव समाज के लोगों ने शुक्रवार की सुबह कुमार धुबी ओपी पहुंचकर पूर्व चालक राजन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आपको बताते चले की कल गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे संजीत यादव कुमारधुबी के पूर्व ओपी प्रभारी राजेश कुमार लौहरा से उनके आवास मिलने के लिए पहुंचे जहां पर पूर्व निजी चालक राजन कुमार ने उसकी स्कूटी गिरा कर और उसे फोन करके गाली गलौज किया। उसके बाद संजीत यादव जब बाहर आया तो उसे पूछा कि स्कूटी क्यों गिराया है तो उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके स्कूटी को तोड़फोड़ कर दिया।

इस संबंध में पीड़ित संजीत यादव से कहा कि कल रात 8:30 बजे पूर्व ओपी प्रभारी राजेश कुमार लोहरा से मिलने पहुंचे थे तो कुछ समय बाद कुमारधुबी ओपी के पूर्व चालक राजन कुमार ने फोन करके मुझे गाली गलौज किया और बाहर बुलाया जब मैं बाहर गया तो देखा कि मेरे स्कूटी को नीचे गिराकर स्कूटी को तोड़फोड़ कर रहा है
, जब मैं उससे पूछा तो मेरे साथ मारपीट करने लगा गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इस घटना के बाद हम यादव समाज के लोग कुमारधुबी ओपी पहुंचकर पूर्व निजी चालक राजन कुमार पर कार्रवाई की मांग किए और ओपी के समीप जिस क्वार्टर में वह रह रहाहैं, उसको भी खाली करवाने का भी मांग किया गया। लेकिन वर्तमान प्रभारी रोशन मिंज टाल मटोल करते रहे, तभी यादव समाज के लोग उग्र हो गए
और उन पर भी आरोप लगाया कि लगभग तीन चार बार पूर्व चालक राजन कुमार के खिलाफ हंगामा हुआ फिर भी आज तक उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई औन ना हीं उसका क्वार्टर खाली करवाया गया। अब अगर राजन कुमार पर कार्रवाई नहीं होती है तो हम यादव समाज के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे जिसकी जवाब देही कुमार धुबी पुलिस की होगी।
मौके पर घमंडी यादव, संजय यादव, रामजी यादव, मुन्ना यादव, बिहारी यादव, विक्की यादव, मनोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।




