Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

करहरबारी में रोड चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई बाउंड्री व निर्माण हटाए गए l

गिरिडीह जिले के करहरबरी पंचायत अंतर्गत ग्राम नरेंद्रपुर टोला मकपिट्टो में सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

करहरबारी में रोड चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई बाउंड्री व निर्माण हटाए गए l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के करहरबरी पंचायत अंतर्गत ग्राम नरेंद्रपुर टोला मकपिट्टो में सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले बाउंड्री व अन्य निर्माण को हटाया गया।

इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में विनोद कुमार सिंह तथा पचंबा थाना के पुलिस जवान मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है और उनकी निजी बाउंड्री को तोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजा भुगतान के बाद ही कार्रवाई किए जाने की मांग की।

वहीं मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ प्रभावित व्यक्तियों द्वारा आवश्यक कागजात एवं रसीदें जमा नहीं की गई हैं, जिसके कारण उनके मुआवजे का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि संबंधित दस्तावेज जमा होने के बाद नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

Related Articles

Back to top button